लोकेशन / सिमगा
रिपोर्टर /ओंकार प्रसाद साहू
मों. नं.9399627970
तिल्दा नेवरा जे.बी.पब्लिक स्कूल बच्ची का फीस नहीं भरने पर कर दिया परीक्षा से वंचित
सिमगा :- तिल्दा नेवरा के अनामी स्कूलों में से जे.बी. पब्लिक स्कूल का यह मामला है जो फीस न भरने के कारण एक बच्ची को परीक्षा से वंचित कर दिया गया परीक्षा हाल में बैठने नहीं दिया गया वही बच्ची का कहना है कि मुझे डेढ़ घंटे तक रोक के रखा गया और और मेरे अभिभावकों को फोन करके बुलवाया गया इस तरह की घटना जे.बी. पब्लिक स्कूल में कई बार हो चुकी है जहां फीस के नाम पर अभिभावकों को परेशान किया जाता है फीस नहीं भरने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता शिक्षा के मंदिर को कुछ लोगों के द्वारा व्यवसाय बना दिया गया है देखना या होगा कि इस स्कूल के ऊपर कुछ कार्यवाही होती है या खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मामले को लीपापोती करके छोड़ दिया जाएगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.