जिला सिवनी मध्यप्रदेश
गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू
शहर में घर से लेकर चौक चौराहों में स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं, मूर्तियों तैयार करने में जुटे कलाकार
जन्माष्टमी उत्सव के बाद अब गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है।19 सितंबर को गणेश स्थापना के लिए गणेश मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है।जल प्रदूषण के मद्देनजर प्लास्टर ऑफर पेरिस से बनी मूर्तियों पर रोक के कारण इस साल मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।
सी. एन. आई. न्यूज/ सिवनी जिले के घर में स्थापित करने लिए के गणेश की छोटी छोटी मूर्तियां बनाई जा रही है, जबकि पंडालों में स्थापित करने के लिए पांच फीट तक ऊंची प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है।
*मिट्टी की छोटी प्रतिमाओं की मांग ज्यादा*
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अधिक है। इसलिए स्थानीय सहित देश के अन्य शहरों के कलाकार अब सिर्फ मिट्टी की ही गणेश प्रतिमाएं बनाते हैं। छोटी प्रतिमाएं घरों में स्थापित होती है, इसलिए इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। बीते सालों में अन्य शहरों के कलाकार पीओपी की प्रतिमाएं निर्मित कर शहर में बेचते थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इन पर रोक लगा दी गई है, इसलिए इनका निर्माण बंद हो गया है। अब सभी कलाकार मिट्टी को प्रतिमाएं निर्मित करते हैं। और लोग उन्हें अपने घरों में स्थापित करते हैं।
भगवान गणेश की स्थापना की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे मूर्तिकारों के पंडाल में तहर तरह की प्रतिमाएं आकार ले रही हैं। मूर्ति निर्माण करने वाले कलाकार दिनेश शर्मा ने बताया कि, पंडालों के इस ही घर पर स्थापित करने के लिए हर्बल गणेश मूर्तियों की डिमांड ज्यादा रहती है। इस बार पर्यावरण व तालाबों के संरक्षण के लिए मूर्तिकार इस बार हर्बल रंगों से गणेश की मूर्तियों को रंग रहें हैं, ताकि तालाबों में हो रहे प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि गणेश अंक पुस्तक के मुताबिक पीली मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति पूज्यनीय और शुभ है। इसलिए पीली मिट्टी से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। मूर्ति को रंगने के लिए भी हर्बल कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाटर कलर साबूदाना से बनाए जा रहे हैं। साबूदाना के पानी का उपयोग मूर्तियों की साइनिंग के लिए भी किया जा रहा है।
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.