Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 17, 2023

कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वाहन शाखा में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का किया गया स्थापना। विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा एवं शासकीय वाहनों का किया गया पूजा अर्चना।


कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वाहन शाखा में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का किया गया स्थापना।


विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा एवं शासकीय वाहनों का किया गया पूजा अर्चना।


कबीरधाम जिले के रक्षित केंद्र में स्थित वाहन शाखा (एम.टी.) वर्कशॉप में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक-17/09/2023 को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, वाहन शाखा प्रभारी एम.टी.ओ. श्री शोभाराम पटेल के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का स्थापना पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रलोक, द्वारिका नगरी, जगरनाथ पुरी, भगवान शंकर के त्रिशूल का निर्माण किये थे एवं भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा के द्वारा किया गया था। इसलिए उन्हें देव शिल्पी भी कहा जाता है। एम.टी. वर्कशॉप में तरह-तरह के वाहन को रिपेयर करने के उपकरण एवं पुलिस के कार्यों को निश्चित समय में सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतु विभिन्न शासकीय वाहन उपलब्ध है। जिनका उचित रखरखाव मेंटेनेंस आदि कार्य वाहन शाखा से होता है। इसीलिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एम्टी वर्कशॉप में विश्वकर्मा भगवान का विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुलिस के समस्त उपयोगी वाहनों का पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी तथा वाहन चालकों के द्वारा चंदन, पुष्प श्रीफल अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर रक्षित केंद्र एवं वाहन शाखा के समस्त अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad