एशिया कप: बारिश के कारण भारत-पाक मैच रुका
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी
कोलंबो, - भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां हो रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार मुकाबले को बारिश के कारण रोकना पड़ा।.
यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए है।
पाकिस्तान ने टांस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।भारत ने शानदार शुरुआत की और कप्तान रोहित शर्मा ने(56) और शुभमन गिल (58) रनों की तेज पारी खेली।
भारत पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। अब मैच सोमवार को वहीं से शुरू होगा जहां आज रोका गया है ।
विराट कोहली 8 रन और केएल राहुल 17 बनाकर खेल रहे हैं ।
भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ग्रुप मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.