Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 10, 2023

विश्वास जन जागरुकता अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न

 


विश्वास जन जागरुकता अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - जिला विधिक सहायता प्राधिकरण और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में "विश्वास" जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण , प्रतितोष और प्रतिषेध) अधिनियम 2013 के तहत ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के लिये आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के पचास अध्यक्ष और सदस्य  सम्मिलित हुये। इसमें जांजगीर पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों को अभिव्यक्ति एप्स , सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके, घरेलू हिंसा , बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव , महिलाओं के अधिकारो से संबंधित अधिनियमों , बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती पल्लवी तिवारी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर ने कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये सभी को अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराते हुये सभी सदस्यों को महिलाओं की समस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण व जाँच हेतु प्रेरित किया। श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ने नाल्सा , साल्सा एवं डाल्सा के बारे में बताते हुये आभार प्रदर्शन किया। श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जाँजगीर ने उपस्थित लोगो को वर्तमान समय पर बढ़ते हुये अपराध , सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव , सोशल मीडिया , घरेलू हिंसा , महिलाओं के अधिकारो से संबंधित अधिनियमों के संबंध में जानकारी , बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में तथा अभिव्यक्ति एप्प के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया। श्रीमती आराध्या संयुक्त कलेक्टर ने ज़िला स्तर पर गठित समिति के बारे में बताया। श्रीमती कमलेश त्रिपाठी अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी जांजगीर ने महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण , प्रतितोष और प्रतिषेध) अधिनियम 2013 के प्रावधानों को विस्तार से समझाया। श्रीमती अनिता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन दिया। श्रीमती उषा शांडिल्य अधिवक्ता , श्रीमती इंदु सधवानी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad