लोकेशन/ सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
मों. नं.9399627970
रायपुर विधानसभा सीएसपी पहुंचे तिल्दा थाना।
चुनाव को लेकर सीएसपी ने लिया बैठक..!
सीएसपी ने चुनाव प्रशिक्षण कर आवश्यक सुक्षाव एवं दिया निर्देश..
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएसपी उदयन बेहार ने तिल्दा नेवरा थाना में प्रशिक्षण कर आवश्यक बैठक लिया। जिनमें तिल्दा और खरोरा थाना के पुलिस स्टाफ़ मौजूद रहे।
पुलिस के अधिकारियों का चुनाव के दौरान आवश्यक संसाधनों की व्यस्था एवं आचरण व चुनाव में कानून एक्ट प्रक्रिया पर चर्चा की गई,वहीं सीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आचारसंहिता लागू होने के बाद फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनेगी ,चुनाव के समय जो अवैध परिवहन होते है ,शराब और साड़ी बाटने जैसे अन्य क्राइम को कैसे रोका जाएगा ,विधानसभा क्षेत्र में मतदान दल कैसे परिवहन करेगा, सेक्टर पुलिस अधिकारी को कैसे काम करना है इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है ।बैठक में थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ,एसआई डी. डी. मानिकपुरी सहित मतदान केन्द्रों के सेक्टर ऑफिसर ,पुलिस अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.