युवाओं ने कलेक्टर से की प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क की मांग
जन चौपाल मे राजीव युवा मितान क्लब सोनसाय नवागांव hiके युवाओं ने की प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग। अध्यक्ष कीर्ति कुमार मरकाम ने ग्रामवासियों सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, खराब हो चुके डब्ल्यू बी एम सड़क, वर्ष मे दो बार लगने वाले मेले के आयोजन तथा स्कूली बच्चों का हवाला देते हुए सड़क की मांग रखी है
अब देखने वाली बात यह होगी की इस आवेदन से फर्क पड़ेगा अथवा इस नेक पहल पर जिलाधीश महोदय द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय जन चौपाल मे आवेदन के लिए अध्यक्ष कीर्ति कुमार मरकाम, सचिव राम कुमार श्रीवास, कोषाध्यक्ष यशवंत उदेश्य, उपाध्यक्ष कृष्णा लता श्रीवास, ग्रामवासी संदीप कुमार, सोहन गंधर्व,मोहित श्याम, जगनारायण श्याम, मोहित पोर्ते, प्रहलाद प्रजापति, सतरोहन उद्देश्य, स्वरूप सिंह, मनोज कुमार उइके, दाऊ राम, रामलखन पोर्ते, मनोज श्रीवास, जयसवाल टीका बाई, युवा मित्र तारा चन्द जायसवाल, तिलेश कुमार, सुरेन्द कुमार, राहुल कुमार, मुकेश उदेश्य, राजेश कुमार पेंद्रो, समस्त राजीव युवा मितान पदाधिकारियों व ग्राम वासियों ने सहमति पर हस्ताक्षर किये।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.