महिला आरक्षण बिल पारित होने से देश की महिलाओं में खुशी- किरण साहू
राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी राजननादगांव जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने हमारे देश के नए संसद भवन मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल को लोकसभा व राज्य सभा मे लाया गया जहां पर ध्वनि मतों से बिल पास हो गया श्रीमती किरण साहू ने पारित बिल पर उक्त बातें प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़िया कदम है यह बिल महिला आरक्षण बिल पास हो जाने से लोकसभा एवं विधान सभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो भारत देश के इतिहास में महिला सशक्तिकरण एवं लिंग आधारित समानता की दिशा में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा शासन का क्रांतिकारी कदम है और जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों संभव हुआ
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेसा से महिलाओं के अधिकार, अस्मिता एवं आत्मनिर्भरता के पक्षधर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाएं हैं जिनमें महिला आरक्षण बिल भी उनकी नवीनतम उपलब्धि के रूप में देखा जाएगा। यदि हम भारत के इतिहास पर नजर डालें तो महिला आरक्षण बिल को पारित करवाना अत्यंत जटिल एवं कठिन कार्य था क्योकि 30 वर्षो से यह बिल रुका रहा जिसे आज पूरा करना मोदी जी जैसे ओजस्वी एवं दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के लिए ही संभव है उल्लेखनीय है इसके पहले कई बार इस बिल को पटल पर लेकर आया लेकिन असफल रहे
प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास करवाकर मोदी जी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी के सपनों को साकार किया है।
भाजपा की जिला अध्यक्ष ने पीएम मोदी जी सहित भाजपा के दिग्गजों की राजनीतिक दक्षता एवं प्रशासनिक कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा है कि संविधान के दायरे में रहते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं के परिधि में महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित करा लेना, यह भाजपा सरकार की बहुत बड़ी लोकतांत्रिक जीत है जिसके लिए आने वाली पीढ़ी मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को सादर स्मरण करेंगी । श्रीमती किरण साहू ने अंत मे कह की इस बिल से महिलाओं को सम्मान मिला है कई ऐतिहासिक निर्णय लेने से हमारा देश मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि बीते 9 सालों में जितने भी संकल्प लिया था उन्होंने पूरा किया महिला विधेयक की मंजूरी यह बताता है कि देश की महिला को बराबरी का दर्जा देने की दिशा में आगे बढ़ चुका हैl
सी एन आई न्युज राजनादगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.