Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 21, 2023

रायपुर डीईओ ने ली तिल्दा के प्राचार्यो व समन्वयकों की समीक्षा बैठक

 लोकेशन/ सिमगा

रिपोर्टर /ओंकार प्रसाद साहू

मों. नं. 9399627970


रायपुर डीईओ ने ली तिल्दा के प्राचार्यो व समन्वयकों की समीक्षा बैठक

  


सिमगा:-   रायपुर जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जी ने बुधवार को वि.खं. तिल्दा के बी.एन.बी. विद्यालय तिल्दा नेवरा में सभी 39 हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यो व संकुल समन्वयकों की जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ होने के पश्चात पहली बार समीक्षा बैठक लिये, इस बैठक में उन्होंने विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा किये ,जिसमे सबसे महत्वपूर्ण 10वी 12वी का  अच्छा रिजल्ट के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित साप्ताहिक व मासिक मूल्यांकन की प्रत्येक प्राचार्य द्वारा समीक्षा किए जाने को अनिवार्य बताया गया, साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अनेकों कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा किये। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों को एक अच्छे और तत्पर नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने विद्यालय के साथ साथ अपने संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में भी पूरी सकारात्मकता के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में मध्य सामंजस्यता स्थापित करते हुए प्रदत्त कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दिए। उन्होंने कहा कि कभी भी शासन द्वारा जारी आदेशों को हल्के में नही लेना चाहिए साथ ही समय का समायोजन करते हुए कार्य की प्राथमिकता तय करते हुए अपने कार्यों को संपादित करने कहा।


जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विनोबा भावे एप की उपयोगिता पर विशद चर्चा की गई साथ ही उपस्थित सभी प्राचार्यो व संकुल समन्वयकों से अपने सामने ही एप डाउनलोड कराया गया एवं अपने संकुल अंतर्गत पदस्थ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कल दिनाँक तक अनिवार्यतः विनोबा एप डाऊनलोड करने के निर्देश दिए।

         उक्त समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर  हिमांशु भारतीय जी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा  पटले जी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा बी.एल. देवांगन जी, सहायक वि.खं. शिक्षाधिकारी  एल. के. जाहिरे जी, मेजबान विद्यालय बी.एन.बी. शा.उ.मा.विद्यालय तिल्दा नेवरा के प्राचार्य  आर. के. चंदानी जी, सहायक वि.खं. शिक्षाधिकारी डॉ. व्यासनारायण आर्य जी सहित विकासखण्ड तिल्दा के सभी 39 हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यगण व सभी संकुल समन्वयकगण  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad