सरहद सीमा को लेकर हिडकोटोला -परवीडीह गांव मे तनाव
हिडकोटोला का सरहद सीमा का सीमांकन पुनः कराने हेतु दिया ग्रामवासियो ने दिया कलेक्टर को आवेदन।
हिडकोटोला के ग्रामवासियो ने गांव की सरहद सीमा केसीमांकन के लिये आवेदन दिये थे,। दिये गये आवेदन पर सीमांकन के लिए28/03/2023 को पटवारी एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी गण कोटवार एवं ग्रामवासी की उपस्थिती में सरहद का सीमांकन का कार्य किया गया। ग्राम-हिडकोटोला के ग्रामवासी सीमांकन से संतुष्ट नहीं है।सींमाकन के समय मे आपस मे दोनो गांव के लोगो मे बहुत विवाद हुआ। क्यों की सरहद सीमांकन के नाम से एवं वन विभाग के आरक्षित वन के सीमा को नापा गया।
जबकी, ग्राम परवीडिह ग्राम की और राजस्व एवं आरक्षित वन सीमा को नापा नही गया। ग्राम हिडकोटोला से लगे आरक्षित बन की सीमा लाईन को ही परवीडीह ग्रामवासी अपना सरहद मानकर चल रहे है तथा हमारे ग्राम हिडकोटोला के ग्रामवासी को निस्तारी नहीं देने बात कर रहे है। जबकि ग्राम वासी अपने सरहद सीमा मे जंगल जमीन से,पता लकड़ी फल बांस बल्ली आदि जीवनोपयोगी वस्तुओं का उपयोग लंबे समय करते आ रहे है। तथा गांव से कुछ ही दूरी लगभग एक कि़लोमी़टर की दूरी पर वन कम्पार्ट मेंट561और 562लगा हुआहै। इस कम्पार्टमेंट के आसपास हिडकोटोला के किसान की लगानी जमीन है।तथा गांव के लगभग 10 किसानो ने लंबे समय से जोत कब्जा,वन पट्टापर मिले जमीन पर खेती करते आ रहे है। लेकीन हिडकोटोला के ग्रामवासी अपनी सरहद में जाते है तो परवीडीह के ग्रामवासी उन्हेंगाली गलोज एवं मारपीट करने कीधमकी देते है। औरयह चेतावनी देते हैंकि इस सरहद में आना छोड़ दो वरना अपनी जान गंवाना पड सकता है, इस प्रकार हिडकोटोला के ग्रामवासियो मे अनहोनी घटना का खतरा बना हुआ है । उनके साथ कभी भी अनहोनी घटना न होजाये। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
परवीडीह केलगभग 100से अधिक लोग हिडकोटोला ग्रामवासियो द्दारा वन भूमि मिले जमीन पट्टे व वनभूमि पर काबिज ,जोत कब्जा जमीन पर बलपूर्वक 6 टेक्टर लाकर जोतकर धान फसल बो दिये है। डरा धमकाकर जान से मारने कीधमकी भी दी गई है। जिससे गांव वाले दशहत मे है।
अतः ग्राम हिडकोटोला के समस्त ग्रामवासीयो ने जिलाधीस से निवेदन किया हेै कि ग्रामपरवीडीह की सीमा को नापकर सरहद सीमांकन का पुन: सीमाकर कर भविष्य में होनेवाली अनहोनी घटना से बचाकर हिडकोटोला ग्रामवासियो कोन्याय दिलाने की असिम कृपा करेंगे। न्याय न मिलने पर ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिये बाध्य रहेगे।
इस अवसर पर। ग्राम पटेल,वार्ड पंच महिला युवा, पुरूष महिलाये उपस्थित रही सभी ने गांव की सरहद सीमा का सीमांकन कर हो रहे विवाद कोसुलझाने शासन प्रशासन की मदद की गुहार की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.