Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 17, 2023

चुनाव का बहिष्कार करेंगे, नेताओें को गांव आने से रोकेंगे

 चुनाव का बहिष्कार करेंगे, नेताओें को गांव आने से रोकेंगे



खैरागढ़. छुईखदान नगर पंचायत से सटे रामपुर नवागांव के ग्रामीणों ने गांव मे 20 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के चलते परेशान होकर कलेक्टर को आगामी चुनाव में शासन-प्रशासन सहित राजनीतिक दलाें के बहिष्कार किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है । बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण कन्हैया सिंह, थलेन्द्र सिंह, विजया साहू, सुकलू साहू, गजेन्द्र सिंह, टीकम साहू, आशीष सिंह, रमेश, हिरामणी, मेहतर, सुधीर, अशोक, धनंजय, तातूराम, दिनेश नितेश साहू, संतोष सिंह, रवि सिह, भगवती, गोविंद सिंह, भागवत राम, भननी, भागवती, मनसुख शुभम आदि ने कलक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छुईखदान नगर पंचायत सीमा से एक किमी दूर बसे रामपुर-नवांगांव शहर से सटे होने के बाद भी श्यामपुर पंचायत का आश्रित ग्राम हैं।


पंचायत मुख्यालय की दूरी दो किमी है । जिसकी वजह से रामपुर-नवांगांव की पूछपरख नहीं हो पा रही है। सिर्फ चुनाव के दौरान ही जनप्रतिनिधि एवं शासन के अधिकारी गांव पहुँचकर आश्वासन और झूठी तसल्ली दे कर चले जाते हैं, फिर कोई गांव की सुध लेने नहीं पहुँचता है । ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि गांव में पिछले 20 वर्षाें में मूलभूत सुविधा वाले कार्यों के साथ एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं हो पाई है । चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं भी धरातल पर नहीं उतर पाई हैं । रामपुर-नवांगांव के ग्रामीण आज भी कच्ची नालियों और मिटटी की सड़काें पर चलने, पेयजल के दौरान गंदा पानी पीने मजबूर हैं। पूरा गांव विकास से कटा हुआ है । ग्रामीणों ने कहा कि शासन की सभी योजनाआें और आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणाें ने कहा कि आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। शासन-प्रशासन स्तर से कोई भी मतदान दल गांव में नहीं भेजने, राजनीतिक दलों से किसी के गांव में प्रचार करने नहीं आने देंगे।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad