समर्थकों ने धूमधाम से मनाया जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू का जन्मदिन
सड़क चिरचारी =:विगत रविवार को खुज्जी विधानसभा के सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया।अपने जन्मदिवस के मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने दिन की शुरुआत डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन व पूजा अर्चना से की।उसके बाद चुम्मन साहू खुज्जी विधानसभा के अनेक ग्रामों के देव स्थल में पूजा अर्चना की। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओ ने केक काटकर व फटाका फोड़कर जन्मदिवस को ऐतिहासिक व यादगार बना दिया।जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी व अपने गृह ग्राम कल्लू टोला में कार्यकर्ताओ,जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों व ग्रामवासियों के लिए स्नेह भोज की व्यस्था भी किया।साथ ही गृह ग्राम में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने अपने जन्मदिन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने वाले खुज्जी विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,पत्रकार व क्षेत्रवासियों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया गया।जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू को बधाई देने खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू,पूर्व विधायक भोलाराम साहू,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव भागवत साहू,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मेंबर क्रांति बंजारे,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी,जनपद सदस्य विपिन यादव,अध्यक्ष जिला आदिवासी कांग्रेस लादूराम तुमरेकी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सलमान खान,अमित अग्रवाल,भीखम देवांगन,आरिफ खान,उमेश साहू,चंद्रिका वर्मा,अंजली घावड़े,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गृह ग्राम कल्लूटोला पहुंचे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.