कांग्रेस का प्रेस वार्ता मोदी सरकार के रेल निती के संबंध में रुपेश दुबे कवर्धा प्रभारी
कवर्धा छत्तीसगढ़-। कवर्धा प्रभारी रुपेश दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश की सबसे बड़ी विश्वशनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है।वर्षो से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद है। सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताए बिना कोई ठोस वजह के यात्री ट्रेन को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेन को महिनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये यात्रियों की परेशानी से रेलवे को और केन्द्र सरकार को कोई मतलब नहीं रहता है रेलवे यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है। देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आयी है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो चुकी है।
भाजपा राज में रेलवे में मिलने वाली बुजुर्ग की छुट खा गए। क्षात्रों को मिलने वाली रियायत खा गए। किराए में बेताहासा वृद्धि प्लेटफार्म टिकट तक में कई गुना वसुली दैनिक यात्रियों सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी पढ़ाई करने वाले क्षात्र क्षात्राएं कामगार नौकरी पेशा आम यात्री सभी मोदी राज में उपेक्षा पिड़ित और प्रताड़ितहै।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.