Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 16, 2023

इको क्लब द्वारा विश्व ओजोन दिवस जनजागरुकता अभियान चलाया गया

 इको क्लब द्वारा विश्व ओजोन दिवस जनजागरुकता अभियान चलाया गया


चारामा - विश्व ओजोन दिवस एवं विश्व सफाई दिवस मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल थीम के तहत माध्यामिक विद्यालय रतेसरा में शाला प्रबंधन समिति सदस्यो के उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने इको क्लब अध्यक्ष आकाश केमरो के नेतृत्व में बैगलेस डे पर स्कूल प्रांगण की सफाई कर ओजोन परत जागरूकता चित्र बनाया।ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना है।जीवन के लिए ऑक्सीजन से ज्यादा जरूरी ओजोन है।पृथ्वी के संरक्षण के लिए ओजोन परत की काफी अहम भूमिका होती है। पृथ्वी पर जीवन संभव बनाने के लिए ओजोन परत बेहद महत्वपूर्ण है। ओजोन परत की मरम्मत और जलवायु परिवर्तन को कम करने पर जोर दिया जाना जरूरी है।ओजोन परत को बचाने के लिए वाहन, फ्रिज और एसी का इस्तेमाल कम करना चाहिए,हर तरफ ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए,रबर, प्लास्टिक, गाड़ियों के टायर आदि को कम जलाना चाहिए। इस अभियान में प्रधानपाठक सीताराम सलाम,सरपंच रूखम सिंह यूके शिक्षक रामेश्वरी तारम, धर्मेन्द्र कुमार साहू, उमेश कुमार,होमन ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगवान सिंह कुमेटी, शिक्षाविद मोहन कांगे,छबिराम,माखन लाल, भोज कुंजाम,नेकराम,सुनिता कांगे,राधिका नेताम, नंदनी शोरी, शीला सलाम,दुलेशिया, फुलेश्वरी, सुरजोतीन ,गौतम शामिल रहे ।


सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad