Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 12, 2023

बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के दलाल इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में सक्रिय


बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के दलाल इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में सक्रिय

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कम खर्चे में बढ़िया इलाज करवाने का प्रलोभन देकरमरीज को बहला फुसला कर* *बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मैं भर्ती करवाने का व्यापार इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में जोरो* *से चल रहा है*

सी एन आई  न्यूज़ सिवनी सिवनी जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। शाम 4 बजते ही आकस्मिक सेवाएं ठप हो जाती हैं। ओटी में ताला जड़ दिया जाता है। गंभीर मरीजों के आने पर बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के दलाल इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में सक्रिय हो जाते हैं और मरीजों को लुभावना ऑफर देकर बिसेन मल्टी हॉस्पिटल लेकर चले जाते हैं। शाम 4 बजते ही ऑपरेशन थिएटर में ताला लगा दिया जाता है। भले ही गंभीर रूप से बीमार मरीज को भर्ती कराया गया हो। ऐसे मरीजों को सरकारी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में तैनात बिसेन मल्टी हॉस्पिटल के दलालों के द्वारा मरीज को निजी नर्सिंग होम बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में ले जाया जाता है। इसके लिए प्रशिक्षित दलाल मरीजों को ले जाने में सफल होते हैं। इन मरीजों से फिर मुंहमांगी रकम वसूली जाती है। एक कहावत बहुत पुरानी है की मरता क्या ना करता शासकीय अस्पताल से प्राइवेट   नर्सिंग होम जाने के बाद मरीज भी बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को मुंह मांगी रकम देने के लिए मजबूर हो जाता है

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनीअस्पताल है या दलालों का अड्डा अब खबर विस्तार से*

कुछ दिन पूर्व सिवनी जिले के बादलपार से लगभग 2 किलोमीटर दूर ग्राम बुड्ढी का रहने वाला एक मरीज एक्सीडेंट से घायल होकर इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी  इलाज करवाने आया मौके पर मौजूद  इमरजेंसी वार्ड में बैठे हुए डॉक्टरों ने उस मरीज का औपचारिक इलाज करने के उपरांत एक्सरे सहित कई जांचें लिखी जिसमें डॉक्टर के द्वारा एक्सरे रिपोर्ट के अनुसार पुष्टि की गई की मरीज का एक पैर एक्सीडेंट के दौरान चोटिल होकर टूट गया है पैर टूटने की पुष्टि होने के बाद एक्सरे विभाग में कार्यरत कर्मचारी मरीज के परिजनों को कम खर्चे में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज करवाने का प्रलोभन देने लगे एवं ₹10000 में पूरा ट्रीटमेंट करवाने की बात कहने लगे और साथ ही ये भी बताने का प्रयास किया जा रहा था दलालों के द्वारा मरीज के परिजनों को की शासकीय अस्पताल में बहुत लेट लतीफ ट्रीटमेंट होता है और कई दिनों तक बेड रेस्ट भी करना पड़ता है मगर मरीज के परिजन दलालों के झांसे में नहीं आए बात यहां भी खत्म नहीं हुई जिला चिकित्सालय सिवनी के एक्सरे विभाग में कार्यरत आशुतोष ब्रमहे एवं बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के दलाल समीर टांडेकर ने मरीज के परिजनों को अनेकों बार फोन किया जब मरीज के परिजन अति परेशान हुए तब उन्होंने इस बात की सूचना हरिभूमि टीम को दी इस विषय  पर जब एक  पत्रकार महोदय के द्वारा बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के दलाल समीर से फोन पर काफी देर तक बात की गई तो इस दौरान समीर के द्वारा कई खुलासे किए गए समीर ने पत्रकार महोदय को बताया कि हमारे द्वारा शासकीय अस्पताल में उपचार करने आए कई मरीज का उपचार निजी नर्सिंग होम ले जाकर करवा दिया गया है समीर के द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय  के एक्सरे विभाग में पदस्थ आशुतोष ब्रम्हे के माध्यम से हमने कई परेशान मरीजों का ट्रीटमेंट बिसेन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कराया है

 *आप सभी को ये ज्ञात ही होगा कि खबरों में उल्लेखनीय* *हॉस्पिटल सिवनी बालाघाट सांसद डॉक्टर ढाल* *सिंह बिसेन के पुत्र लोकेश बिसेन का है* 

इस मामले में सांसद पुत्र लोकेश बिसेन कहते हैं कि आपको हमारे बारे में जो छापना है खूब छापो मैंने अपनी पीठ मजबूत कर लिया है आप सभी को ये जानकर हैरानी  होगी कि सांसद पुत्र लोकेश पहले इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में पदस्थ था ड्यूटी के दौरान भी लोकेश कई बार अखबारों की सुर्खियों में आ चुके है  उन पर मरीजों से अवैध वसूली के भी गंभीर आरोप पहले भी लग चुके हैं

सिवनी बालाघाट सांसद डॉ लाल सिंह बिसेन अपने क्षेत्र का विकास किया हो या ना किया हो परंतु अपने पुत्र के लिए आलिशान हॉस्पिटल इन्होंने जरूर बनवाया है

 *इनका कहना है*

हमारे संज्ञान में मामला आया है इसकी जांच करवाने के उपरांत हमारे द्वारा कमीशन के खेल में जो भी शासकीय अधिकारी लिप्त है उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी 

 *डॉक्टर पुरुषोत्तम सूर्य*

*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad