राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में जुटे भक्त
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर-हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक गणेश जी है, जिन्हें गौरी व शिव के पुत्र माने जाते हैं. एक हिन्दू कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व गणेश जी का स्मरण करता है, ऐसा कहा जाता है कि वे समस्त संकटों को दूर करने वाले है इस कारण उन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जानते हैं. रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणपति, गजानन, गौरीपुत्र आदि नामों से भी जाना जाता हैं. इन्हें बुद्धि व विद्या के देवता के रूप में याद किया जाता हैं.
गणेशोत्सव (गणेश + उत्सव) एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व हैं, इसे भारत समेत दुनियां के कई देशों में मनाया जाता हैं, मगर महाराष्ट्र का गणेशोत्सव विश्व विख्यात हैं. हिन्दू कलैंडर के मुताबिक़ यह भादों माह की कृष्ण चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक 11 दिनों तक मनाया जाता हैं. इस अनंत चतुर्दशी को एक अन्य नाम गणेश चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता हैं.।
राजधानी के चौक चौराहों पर गणेश पर्व की धूम दिखाई दे रही है। घरों में विराजित करने के लिए श्रृद्धालु गणेश जी की मूर्ति लेने के लिए मूर्तिकारों से अपने पसंद की मूर्ति लेकर जाना शुरू कर दिये हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.