Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 2, 2023

कबीरधाम पुलिस के 01 निरीक्षक एवं 01 प्रधान आरक्षक का हुआ प्रमोशन। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा पदोन्नत निरीक्षक के कंधे पर लगे रिबन को काटकर, उप. पुलिस अधीक्षक के पद पर एवं प्रधान आरक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

 कबीरधाम पुलिस के 01 निरीक्षक एवं 01 प्रधान आरक्षक का हुआ प्रमोशन।



कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा पदोन्नत निरीक्षक के कंधे पर लगे रिबन को काटकर, उप. पुलिस अधीक्षक के पद पर एवं प्रधान आरक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।


गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय

महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के आदेश अनुसार राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक-04.09.2023 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा योग्यता अनुसार पदोन्नति सूची 2023 जारी किया गया है। जिसमें कबीरधाम जिले के निरीक्षक श्री भूषण एक्का का निरीक्षक के पद से उप. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। जिन्हें आज दिनांक-02.10.2023 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षक भूषण एक्का के कंधे पर लगे रिबन को काट, कैप लगाकर उप. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। जिसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षक का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, हेतु योग्यता सूची जारी की गई है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षक रविंद्र शर्मा के एक-एक कंधे में स्टाल लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, एवं जिले के अन्य थाना व चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad