सर्व सेन नाई समाज के प्रांताध्यक्ष के लिए आज दिनांक 07/10/2023 को द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न
राजनांदगांव _ छत्तीसगढ़ राज्य के पूरे जिलों में दो चरण में चुनाव करने की योजना बनाया गया था जिसमें प्रथम चरण 03/10/2023 और दूसरा चरण 07/10/2023 को रखा गया था। जिसमें आज संस्कार धानी राजनांदगांव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया गया।इस चुनाव में तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष के लिए श्री पुनीत सेन जी,श्री विनोद कुमार सेन जी और लक्ष्मी नारायण सेन जी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।आज के चुनाव में चुनाव अधिकारियों और संगठन प्रमुखों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।जिसमें राजनांदगांव जिले के 150 उम्मीद्दवारों को बुलाया गया था इससे पूर्व सभी को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड लाने को बोला गया था।सभी ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए चुनाव संपन्न कराया गया।किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति नहीं।सभी ने अपनी शालीनता का परिचय दिया और निर्विघ्न चुनाव संकल्प कराया गया।आज के चुनाव में 150 मतदाताओं को पूर्व से आमंत्रित किया गया था।जिनका राशन कार्ड कापी और आधार कार्ड के सत्यापन के पश्चात वोट डालने के लिए समय दिया गया।आज 150 में से 137 लोगों ने अपना मतदान किया।किसी कारण वश 17 लोग मतदान नही कर पाए।चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने आए सभी अधिकारियों ने एक दूसरे का समन्वय बनाकर और संगठन के पदाधिकारियों से तालमेल बनाते हुए चुनाव संपन्न कराया।जिला अध्यक्ष श्री शेष नारायण शांडिल्य जी ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।यह जानकारी तुलेश्वर कुमार सेन ने दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.