Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 17, 2023

पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र वितरण विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आज 15 नाम निर्देशन पत्र लिया गया

 पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र वितरण



विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आज 15 नाम निर्देशन पत्र  लिया गया


कवर्धा 16 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के निर्वाचन अधिसूचना अनुसार 13 अक्टूबर से नाम निर्देशन की प्राक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन के दूसरे दिवस आज 16 नवम्बर को विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 09 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 15 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। इसके पूर्व पहले दिन विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 11 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया था। इन दोनों दिनों में दोनो विधानसभा से कुल 26 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है।

        निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में श्री रमेश सिंह राजपूत, श्री हरेन्द्र कुमार डाहीरे,  श्री परदेशी राम बांधडे, श्री यशवंत चंद्राकर, श्री थानेश्वर चंद्राकर और श्री बिशेषर सिंह पटेल शामिल है। 

      इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में श्रीमती बिंदेश्वरी चंद्रवंशी, श्री मिलाप सिंह नेताम, श्री विजय शर्मा, श्री खड़गराज सिंह, श्री सुनील केशरवानी, श्री परसादी लाल कुम्हरे, श्रीमती रामेश्वरी धुर्वे, श्री लखन सिंह टंडन और श्री रामलोचन चद्रवंशी शामिल है। 

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा शामिल है। नाम निर्देशन पत्र का वितरण 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नामांकन पत्र की वापसी 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 07 नवंबर और मतगणना की तिथि 03 दिसंबर 2023 निर्धारित है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad