Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 6, 2023

वन विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही में किसी प्रकार के नियम ,निर्देश या अहर्ताओं को दरकिनार नहीं किया गया।

 वन विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही में किसी प्रकार के नियम ,निर्देश या अहर्ताओं को दरकिनार नहीं किया गया। 

सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जो


शी ।


छ.ग.प्रदेश- वन बल प्रमुख के पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा भारतीय वन सेवा केे वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार समस्त नियमों का पालन किया गया है। विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही में किसी भी प्रकार के नियम, निर्देश या अर्हताओं को दरकिनार नहीं किया गया है। भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण, लोक शिकायत विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2022 को जारी निर्देश अखिल भारतीय वन सेवा से संबंधित नहीं है।


इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के शीर्षस्थ वेतन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पत्र 16 अप्रैल 2009 में दिये गय निर्देश के अनुसार राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 16 में कार्यरत 07 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को विचार क्षेत्र में लिया गया है।


भारतीय वन सेवा के कार्यरत 07 प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को विचारण क्षेत्र में रखने के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति जो मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग एवं भारत सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की उपस्थिति में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 16 अप्रैल 2009 को जारी किये गये दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में तथा उपलब्ध सेवा अभिलेख एवं दिये गये मापदण्ड के आधार पर समग्र रूप से मूल्यांकन के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा स्केल लेबल 16 में कार्यरत् 07 अधिकारियों में से श्री व्ही. श्रीनिवास राव भारतीय वन सेवा (1990) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के पद एवं शीर्षस्थ वेतनमान छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया हैं ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad