सेवानिवृत्ति पर शिक्षक रामनाथ साहू को दी गई विदाई
खरोरा;---शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला- आलेसुर,संकुल केंद्र -पचरी, विकासखंड-तिल्दा , जिला - रायपुर में शिक्षक श्री रामनाथ साहू सेवानिवृत हुए lसेवानिवृत होने पर शिक्षक रामनाथ साहू ,छात्रगण व सहकर्मचारी अत्यंत भाव विभोर हो गए। संकुल प्राचार्य प्रकाशचंद्र गिलहरे ने कहा कि शिक्षक रामनाथ साहू अत्यंत सरल सहज मृदुभाषी व्यक्तित्व के शिक्षक रहे हैं। संकुल समन्वयक कांत कुमार ने कहा कि साहू सर बच्चों के साथ अत्यंत मिलनसार एवं विभिन्न गतिविधियों में घुल मिलकर भाग लेते रहे हैं। उनके सहकर्मी युधिष्ठिर बुडेक ने कहा कि साहू सर के सेवानिवृत होने पर विद्यालय एकल शिक्षकीय हो गया है जिसके कारण पढ़ाई प्रभावित होगी ।इस अवसर पर रामनाथ सोनी, जितेंद्र नेताम, योगेंद्र देवांगन, देव प्रसाद ध्रुव, दिनेश साहू ,परस देवांगन व धीरेंद्र वर्मा सर उपस्थित रहे। शिक्षक धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है जिसमें शासकीय नियम अनुसार सभी शासकीय कर्मचारी को एक निश्चित अवधि के बाद सेवानिवृत्ति होना पड़ता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों ने रामनाथ साहू सर को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की शुभकामना दी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.