बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विजय केसरवानी ने शुरू की धुआंधार प्रचार अभियान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर......विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी विजय केसरवानी का टिकट फाइनल होते ही क्षेत्र में प्रचार के लिए सक्रिय दिखाई दिए
जिसका शुभारंभ गिरजाबंद नवागांव पहुंचकर आज उन्होंने विजयदशमी के बाद ग्राम पंचायत नवागांव से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की उन्होंने अपने मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि नवागांव पंचायत से हमेशा बीजेपी लीड करती रही है इस बार कांग्रेस को यहां से विजय श्री दिलाना है जिसके लिए मैं आप लोगों के बीच निवेदन करने के लिए आया हूं वही गांव वालों ने थी अपने लोकप्रिय नेता को भरपुर आशीर्वाद देते हुए कांग्रेस की सरकार के साथ कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए हामी भारी है वही मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विजय केसरवानी ने कहा कि भूपेश सरकार की 5 साल के कार्यकाल में जो विकास किए हैं उसी के आधार पर हम चुनाव मैदान में लोगों के बीच जा रहे हैं और लोगों का भी रिस्पांस हमारी सरकार के प्रति मिल रही है भाजपा से प्रतिद्वंद्वी के रूप में सुशांत शुक्ला का नाम आने के बाद विजय केसरवानी का कहना है कि सामने जो भी प्रतिद्वंद्वी हो हम पंजे के निशान पर और भूपेश के कार्य पर भरोसा करते हुए जनता के बीच जा रहे हैं और भूपेश है तो भरोसा है कहते हुए अपने प्रचार अभियान में आगे बढ़ गए, वही उनके काफिले में भारी संख्या में कांग्रेसी के साथ-साथ गांव की महिला पुरुष और युवा शामिल रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.