कुंवर सिंह ने बाबा हरदेव लाल मंदिर में
पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू बालोद।गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद का आज ग्राम पंचायत मनकी,तेलीटोला,भुरकाभाट, शिकारीटोला,हडगहन,घीना,डेगरापार हरदेवलाल बाबा देव दशहरा मड़ई में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान हुआ।इस दौरान कुंवर सिंह निषाद ने बाबा हरदेव लाल मंदिर में घोड़ा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने ग्रामवासियों से मिलकर उनसे मुलाकात कर उनसे क्षेत्र की विकास कार्यो को लेकर चर्चा की और कांग्रेस की भूपेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल से उनको अवगत कराया और पुनः कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की।जनसंपर्क कार्यक्रम में कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, प्रशांत बोकड़े,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद, संजीव चौधरी , भूपेश नायक, इंद्रमण देशमुख, सागर साहू, ब्लॉक के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.