विधानसभा आम निर्वाचन 2023
खड़गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प
मोहला 25 अक्टूबर 2023। जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वनांचल क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है।
आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के खड़गांव तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं, विद्यालय की छात्राओं और नागरिकों की उपस्थिति में मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खड़गांव में ग्राम का भ्रमण कर आम नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने के लिए मतदान के महत्व को रेखांकित किया। प्रेरितकारी संदेश देते हुए छात्राओं ने अपने घर परिवार एवं आस-पास के लोगो से संपर्क कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित किया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर एवं मानपुर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहम्मद हनीश खान सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.