मतदाताओं को प्रोत्साहित करने शासकीय हाईस्कूल मैदान भंवरमरा में
अधिकारियों एवं ग्रामीणों के मध्य खेला गया क्रिकेट मैच
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम भंवरमरा के शासकीय हाईस्कूल मैदान में बुधवार को आयोजित स्वीप क्रिकेट मैच में कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्ष जितेन्द्र यादव ने सहभागिता निभाई।उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं एवं आम जनता को प्रोत्साहित करने हेतु बुधवार 18 अक्टूबर को ग्राम भंवरमरा के शासकीय हाईस्कूल मैदान में अधिकारियों एवं ग्रामीणों के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी विपिन जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्यां में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.