Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 17, 2023

हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु मंगला गौरी धाम में संगोष्ठी संपन्न

 हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु मंगला गौरी धाम में संगोष्ठी संपन्न 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - श्री मंगलागौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर में आज आदित्यवाहिनी , आनन्दवाहिनी , पीठ परिषद्  के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संबंध में विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आनन्दवाहिनी के राष्ट्रीय संयोजिका एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने संगठन के विषय में गुरुदेव भगवान के तीन मुख्य बिन्दुओं पर कार्य करने का आग्रह किया। जिसमें चयन - प्रशिक्षण - नियोजन , प्रत्येक हिन्दू परिवार से प्रतिदिन एक रूपये अंशदान व एक घंटा श्रमदान जिसका उपयोग उस क्षेत्र को स्वावलंबी बनाने में करना है। और तीसरी साप्ताहिक हनुमान चालीसा सेवा प्रकल्प। इसी तरह आदित्यवाहिनी के प्रदेशध्यक्ष टीकाराम साहू ने हिन्दू राष्ट्र अभियान को गांव-गांव से जोड़ने एवं वहाँ सनातन धर्म के संरक्षणार्थ धार्मिक कार्य करने पर बल दिया। आदित्यवाहिनी के बिलासपुर अध्यक्ष रोशन अवस्थी ने बिलासपुर नगर के गुरू भाई - बहनों को मंगला गौरी शंकराचार्य आश्रम से जुड़ने का आग्रह किया। बैठक में प्रस्ताव जो पारित हुआ उसमें धर्मसंघ - पीठ परिषद् बिलासपुर के संयोजक रविन्द्र केशरवानी नेहरू नगर , संयोजक प्रशांत पाण्डेय भारतीय नगर बिलासपुर को नियुक्त किया गया। आनन्दवाहिनी बिलासपुर के नेहरू नगर परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती अनिता केशरवानी को नियुक्त किया गया।बैठक में आनन्दवाहिनी के संयोजक एवं श्रीसुदर्शन संस्थानम् शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख श्रीमति सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , प्रशांत पाण्डेय , जवाहर लाल पाण्डेय , रोशन अवस्थी , श्रीमति गीता तिवारी , पूर्णिमा दुबे , माधुरी शर्मा , अंजू  शर्मा , गीता शर्मा , मीनाक्षी शर्मा , विनय दुबे , रंजीता शर्मा , बलराम मिश्रा , सनत पाण्डेय , कुलदेव बघेल सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी पीठ परिषद् के प्रांतीय प्रचार प्रसार सचिव रमेश शर्मा श्रीमंगला गौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad