विजयदशमी के दिन कंकाली माता मंदिर का पट साल में केवल एक दिन के लिए श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलते हैं ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
राजधानी रायपुर में स्थित यह अतिप्राचीन मंदिर श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ साल में एक दिन विजयदशमी (दशहरा) के दिन ही खुलता है और परंपरा के अनुसार वर्ष में एक बार ही पूजा होती हैं ।
इस दिन ही मंदिर में रखे हुए शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं ।
मान्यता है इस पूजन से प्रसन्न होकर माता स्वयं श्रृद्धालुओं की मनोकामना पूरी करती हैं।
आज मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में दर्शन हेतु श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी यह सिलसिला मंदिर के पट बंद होते तक जारी रहेगा ।
इस मंदिर का पट केवल एक दिन दुर्गा पूजा के दसवें दिन यानी विजयादशमी को खुलता है। तब विधि-विधान से शस्त्र-पूजन के साथ कंकाली माता की पूजा होती है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.