असम के मुख्यमंत्री -भाजपा के परिवर्तन संकल्प आमसभा को संबोधित करने पहुंचे छुईखदान
मुख्यमंत्री-हेमंत विश्वशर्मा जी ने छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मां कामाख्या देवी जी की दर्शन करने का निमंत्रण दिया
खैरागढ़-विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुकी है
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
लोकेशन -जिला-केसीजी
भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के पक्ष में प्रचार करने असम के मुख्यमंत्री छुईखदान पहुंचे जहां चुनावी परिवर्तन संकल्प आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के पक्ष में मतदान करने अपील किया !
छुईखदान पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा जी ने आज गुरुवार को चुनावी आमसभा में निर्धारित आयोजित कार्यक्रम में देर से पहुंचे असम के मुख्यमंत्री जी मंच पर आते ही अपना भाषण शुरू किया और
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मैं मां कामाख्या देवी धाम असम से आया हूं और छत्तीसगढ़ की धरती को नमन करता हूं!
भाजपा के परिवर्तन संकल्प आमसभा में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री-हेमंत विश्वाशर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा हमें बेरोजगारी भत्ता नही रोजगार चाहिए जो भाजपा की सरकार देगी! और आगे कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार लोगों को घोखा दे रहे है झूठ बोलकर नागरिकों को गुमराह कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि दे रहे हैं, छत्तीसगढ़ की सरकार सिर्फ 600 रुपये देकर वाहवाही लूट रही हैं ! असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे भारत में भूपेश बघेल जैसा कोई दूसरा कलाकार नहीं हैं। हमने असम राज्य में सरकार बनते ही 1 लाख लोगों को नैाकरी दीए ! छत्तीसगढ़ की सरकार बेरोजगारी भत्ता देकर आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। बघेल जी कहते है कि उन्होंने 22 विधायको का टिकिट काट दिया है। तो क्या हम उसे चोर समझे ! छत्तीसगढ़ के बघेल सरकार ने गरीबो का मकान छीना है हमारे केन्द्र के सरकार गरीबों के लिए मकान मुहैया करा रही है। हमने असम जैसे राज्य में 14 लाख मकान बनवाया हैं। जब डबल इंजन की सरकार रहेगी तब जाकर इस राज्य का सही विकास होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहे हैं पूरे विश्व में भारत विश्व गुरु बनकर उभर रहा हैं।
श्री शर्मा ने निवेदन किया आने वाले चुनाव तारिख में अपना वोट भाजपा के प्रत्याशी को देकर उसे विजयी बनावें और छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को आमंत्रण देते हुये कहा कि आप सभी माँ कामाख्या देवी जी के दर्शन करने असम आइये मैं आप सभी को माता का दर्शन कराऊँगा !
सभा को खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ हैं जिला बनाना कांग्रेस की मजबूरी थी। केन्द्र की भाजपा की सरकार के द्वारा 5 लाख रुपये तक के आयुष्मान योजना से ईलाज की व्यवस्था की गई है। 6 हजार रुपये किसानों को सम्मान राशि दिया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव में 36 वादे किए थे, जो आज तक पुरे नहीं हुये, यहां की कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्र में कोई उपलब्धी नहीं दिला पायी। छत्तीसगढ़ में नल जल की जो योजना संचालित हो रही और इस विधानसभा में जो कार्य नल जल से कराए जा रहे है, वो सभी केन्द्र सरकार की देन हैं। जिला का एकमात्र विश्व प्रसिद्व विश्वविद्यालय को विखंडित करने की तैयारी विफल हो गई है। इस क्षेत्र की जनता से वादा करता हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई समझौता नहीं होने दूंगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रहा है, इसलिए आने वाले 7 नवम्बर को अपना अमूल्य वोट भाजपा को ही दे ! सभा को पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा के सक्रिय किसान नेता खम्हन ताम्रकार, निजाम सिंह मण्डावी सहित क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया और भूपेश बघेल सरकार की नाकामी गिनाई. सभा में वरिष्ठ भाजपा ने और विधानसभा प्रभारी सचिन बघेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष निलिमा गोस्वामी,प्रेमनारायण चन्द्राकर, विकेश गुप्ता,तरुण सिंह,मनीष पारख,संजय पारख,सुधीर सिंह, श्रेँकी ताम्रकार,विनय जैन, दुजेराम,रामअवतार साहू,अनिल अग्रवाल,आनंद सिन्हा,अरविन्द शर्मा,ज्योति जंघेल सहित विधानसभा के भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता भारी संख्या में मौजूद थे!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.