खैरागढ़-मतदान केन्द्रों, मतगणना स्थलो के साथ शहर की सफाई व्यवस्था मे लगे सफाई कर्मी पड़ रहे कम
गड़बड़ा रही शहर की सफाई व्यवस्था
खैरागढ़ । नवरात्रि दशहरा के साथ चुनाव प्रक्रिया के चलते शहर में सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मी कम पड़ रहे है । नवरात्रि के दौरान ही शहर भर के पंडालो, मुख्यमार्गो, चौक चौराहो मे नियमित सफाई के लिए पालिका के सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से शहर के मतदान केन्द्रों, शहर में पहली बार बनने वाले मतगणना केन्द्रों, निर्वाचन सहित अन्य कार्यालयों की सफाई की जिम्मेदारी भी कर्मियों के ऊपर आ गई। नवरात्रि के दौरान शहर के सभी दुर्गा पंडालों में रोजाना सफाई अभियान चलाने के साथ नियमित तौर पर पालिका द्वारा होने वाली सफाई में इसका व्यापक असर पड़ा। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था कर्मचारियों की कमी के चलते स्थगित कर दी गई है।
मतदान की व्यवस्था बनाने जुटे सफाई कर्मी
चुनाव पूर्व शहर में मतदान केन्द्रों का रंगरोगन, सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था बनाने पालिका के सफाई कर्मी दिनरात जुटे है । | शहर भर में 19 मतदान केन्द्र बनाए जाते है। यहाँ मतदान केन्द्रों की तैयारियों में सबसे पहले सफाई व्यवस्था दुरूस्त की गई । केन्द्रों में बिजली पानी, शौचालय, सफाई सहित अन्य व्यवस्था बनाने पालिका का सफाई सहित अतिरिक्त अमला जूटा है । पिपरिया के एफसीआई गोदाम मे मतदान दलो की रवानगी, और मतगणना के लिए व्यवस्था बनाने सबसे पहले वहाँ पखवाड़े भर सफाई अभियान चलाया गया । गोदाम सहित पार्किंग एरिया और गोदाम मार्ग को सुव्यवस्थित करने मे सफाई कर्मियों ने दिनरात मेहनत की । इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियो की कमी पड़ने लगी है ।
शहर में सफाई व्यवस्था के लिए मशक्कत
अन्य व्यवस्थाओ में जूटे सफाई कर्मियों की कमी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कम कर्मचारियो से व्यवस्था बनाकर शहर मे सफाई अभियान जारी है । नाली, सड़क, बाजार सहित अन्य व्यवस्थाओं में कर्मियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य भी इससे प्रभावित हो रहा है । इसके बाद भी सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती कर व्यवस्था बनाने प्रयास किया जा रहा है । शौचालयों की सफाई भी अटक रही है । कार्यालयों सहित मुख्य मार्गों में सफाई अभियान भी प्रभावित होने लगा है ।
चुनाव, नवरात्रि सहित अन्य व्यवस्था बनाने के कारण सफाई कर्मियों की कमी पड़ रही है। इसके बाद भी अतिरिक्त कार्य कर सफाई | कर्मी शहर भर में सफाई अभियान को गति देने जूटे है । व्यवस्था बनाकर सफाई कराया जा रहा है ।
प्रमोद शुक्ला सीएमओ नगरपालिका खैरागढ़
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.