लोकेशन, मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली द्वारा बैंकिंग लेनदेन के बारे में जागरूकता कार्यक्रम।
मुंगेली...भारतीय रिजर्व बैंक की के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम जो मुंगेली जिला में समर्पित संस्था के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज मुंगेली जिला के ग्राम पंचायत कोदवा बानी में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें इस स्कूल के बच्चों को बैंकिंग लेनदेन के बारे में जानकारी दिया गया उन्हें अटल पेंशन , बीमा प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति, प्रधानमन्त्री जीवन सुरक्षा योजना,एजुकेशन लोन, धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही मोबाइल कॉल के जरिए होने वाले धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस साइबर सेल नंबर हेल्पलाइन नंबर 155260 के बारे में बताया गया। किसी भी स्थिति में ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में पुलिस साइबर सेल नंबर से कांटेक्ट करने या फिर संबंधित बैंक से संपर्क कर अपने खाता को होल्ड करने के बारे में जानकारी दिया गया जिससे अपने खाते से होने वाले ठगी को बचाया जा सके। इस कार्यक्रम में कोड पानी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ,लीड बैंक मैनेजर श्री डीके दास, एफएससी श्री डीके पान ,वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर सनी साहू का विशेष सहयोग रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.