Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 2, 2023

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने भरोसे की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने भरोसे की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के दिशा निर्देश तथा मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति के मार्गदर्शन में भरोसे की यात्रा का आगाज हुआ। आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा  सुबह 11बजे भरोसे का यात्रा का  शुभारंभ किया गया। राजीव युवा मितान तथा कांग्रेस के साथियों ने सफेद टी-शर्ट पहनकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के निवास के सम्मुख इकट्ठा होकर धीरे-धीरे मोटरसाइकिल रैली के रूप में तब्दील होते गया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया स्वयं अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा थाम कर मोटरसाइकिल के पीछे में सवार होकर शान से भरोसे की यात्रा रैली में शामिल हुई।भरोसे की यात्रा रैली नगर के मुख्य मार्ग होते हुए कांग्रेस भवन के पास पहुंची जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया स्वयं रैली के आगे आगे मोटरसाइकिल के पीछे में बैठकर आगे बढ़ रही थी । राजीव युवा मितान तथा कांग्रेस के साथियों ने भूपेश बघेल व अनिला भेड़िया जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे आगे आगे मेटाडोर में डीजे साउंड के माध्यम से कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को प्रसारित करते 25 किलोमीटर की यात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बीच-बीच में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस भरोसे की यात्रा को सफल बनाने अपने साथियों का उत्साह दुगना करते नजर आ रहे थे। इस भरोसे की यात्रा रैली के बारे में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने आम नागरिकों के लिए लगातार जनहितैषी योजना बनाकर उसे अमली जामा पहनाने में लगे हुए हैं। आज तक कांग्रेस के अलावा किसी पार्टी ने किसानों के बारे में नहीं सोचा था लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों की आंसू पोछने का कार्य किया है।किसानो की कर्ज को माफ कर तथा उनके धान की पाई पाई उपज को समर्थन मूल्य में खरीद कर समृद्ध बनाने का कार्य किया है। जिसे छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति नहीं भूल पायेगा। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने हमारे धरोहर को सहेजने नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को नया पहचान दिलाने विशेष कार्य कर रही है जो किसी से छुपा नहीं है। आज की यात्रा भरोसे की यात्रा है जिसमें क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर कांग्रेस के हाथ को थामने उत्सुक नजर आ रहे हैं जो आपके सामने स्पष्ट रूप से दिख रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसके लिए आम नागरिकों का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने अब आम नागरिक ही रणनीति तैयार कर रहे हैं । बीते 15 साल में किसानों के साथ धोखा व छलावा ही हुआ है। लेकिन कांग्रेस के सरकार बनते  अपने घोषणा के अनुरूप कार्य करना शुरू कर दिया जिससे सभी वर्ग प्रसन्न नजर आ रहे हैं। यह प्रसन्नता ही हमारी सफलता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन प्रमुख रूप से शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad