Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 31, 2023

गला दबाकर हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल

 गला दबाकर हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा -  काम से निकाल दिये जाने की बात के चलते वाद विवाद होने पर गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने चंद घंटे में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                              पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत 30 अक्टूबर को रात्रि सवा नौ बजे सूचक भूपेन्द्र चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी भोगहापारा शिवरीनाराण ने थाना में उपस्थित होकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इनकी बुआ कन्या चौहान दोपहर करीबन डेढ़ बजे घर से निकली थी जो शाम छह बजे तक घर वापस नही आने पर आस-पास तलाश कर रहे थे। तभी पता चला कि कन्या चौहान मृत हालत में जितेन्द्र चन्द्रा के डिस्पेंसरी में पड़ी है। सूचक की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग क्रमांक 81/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान मृतिका कन्या चौहान उम्र 40 वर्ष के शव का पोस्टमार्टम डाक्टर से सम्पर्क कर शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो गला दबाने एवं दम घुटने से मृत्यु होना लेख करने एवं मर्ग जांच दौरान गवाहो के कथनानुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा के विरुद्ध अपराध सदर धारा का कारित करना सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 478 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मृतिका कन्या चौहान मेरे डिसपेंसरी शिवरीनारायण में काम करती थी , उसका काम ठीक नही होने से कुछ महिने पहले मैने उसको काम से निकाल दिया था। जो मुझे काम से निकाल दियें हो कहकर वाद विवाद करती थी , इसी बात को लेकर मैने गुस्से में आकर हाथ से गला दबाकर उनकी हत्या कर दिया। 

विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में किया गया , जिसमें निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण , उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह , सउनि भुवनेश्वर राठौर , प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय , महिला आरक्षक सरिता लहरे , मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


जितेन्द्र चन्द्रा उम्र 42 वर्ष निवासी सलनी थाना जैजैपुर जिला सक्ति हाल मुकाम राधा कृष्ण मंदिर के पीछे शिवरीनारायण , जिला - जांजगीर चांपा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad