लैलूंगा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सरडेगा जंगल मैदान में तब्दील।
इमारती हरे भरे वृक्षों की हो रही कटाई।
वनविभाग के वन कर्मी के उदासीनता के चलते बेरोकटोक से खुलेआम वृक्षों की कटाई।
हरे भरे वृक्षों की कटाई नहीं रोकी गई तो जंगल तबाह हो जायेगा।
जंगल को देखने तक नहीं आते वन सुरक्षा कर्मी।
लैलूंगा रायगढ़ । वन परिक्षेत्र लैलूंगा ग्राम पंचायत सरडेगा के जंगल में खुलेआम धारदार हथियार से हरे भरे वृक्षों की कटाई की जा रही है।एक ओर राज्य सरकार हरे भरे पेड़ लगाने करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
जिससे इंसान को वृक्षों से शुद्ध हवा मिले दूसरी ओर वन विभाग के लापरवाह वनकर्मी की देख रेख के अभाव में जंगल में अनगिनत वृक्षों की कटाई चल रही है।
ग्राम पंचायत सरडेगा के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में खुलेआम जंगल में बड़े बड़े हरे भरे इमारती वृक्षों को मनमाने तरीके से बिना किसी डर भय के कोई भी काट कर खुलेआम ले जा रहे हैं ।
क्योंकि इस जंगल में वन विभाग के कोई भी कर्मचारी जंगल को देखने नहीं आते हैं।,ग्रामीणों ने आगे बताया कि इस तरह यदि पेड़ों की कटाई होती रही तो कुछ ही दिनों में ही यहां जंगल समाप्त हो जाएगा,
वन विभाग के वन कर्मी के लापरवाही के चलते । पेड़ों की कटाई करने वालों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
इस मामले को लेकर आइए जानते हैं कि यहां के ग्रामीण क्या कहते हैं।
सी एन आई न्यूज लैलूंगा रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सुनील मानिकपुरी की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.