कृष्णा पैराडाइस सरोना रास गरबा एवं दशहरा उत्सव सम्पन्न।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णा पैराडाइस सोसाइटी सरोना में नवरात्र के शुभ अवसर पर रास गरबा का आयोजन किया गया
जिसमें सोसाइटी की सभी महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा रंग-बिरंगे परिधान पहन कर गरबा किया गया तथा माता दुर्गा की आराधना की गई ।
प्रत्येक दिन माता को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। विजयादशमी के दिन कॉलोनी परिसर के बाहर रावण दहन कर दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। रास गरबा में सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ जोड़ी तथा सर्वश्रेष्ठ डांसर को सोसाइटी समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.