पति की लंबी आयु की कामना के लिए सुहागनें रखती हैं करवा चौथ का व्रत
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को सुहागनें अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखतीं हैं, और कुआंरी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए व्रत करती हैं ।
व्रत धारी सुहागनें चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखतीं हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही जल ग्रहण (पति के हाथों से) कर व्रत तोड़ती है।
करवा चौथ को पूरे भारतवर्ष में अलग -अलग तरीके से मनाया जाता है।
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं द्वारा विशेष श्रृंगार कर शिव-पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है ।
इस व्रत की शुरुआत सरगी से होती है और चंद्रमा का पूजन कर
व्रत की समाप्ति होती है।
रात्रि में चंद्रमा दिखने पर सुहागिन महिलाओं द्वारा चंद्र दर्शन कर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैँ ।
इस अवसर पर पतियों द्वारा पत्नी को विशेष उपहार देकर उनकी खुशीयों में *चार चाँद* लगा देते हैं ।
यह व्रत 1नवंबर को (कार्तिक बदी
चौथ) को है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.