यशोदा वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आज जालबांधा में विशाल सभा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे-प्रियंका गांधी जी, भूपेश बघेल जी सहित कई मंत्री व विधायक प्रत्याशी
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
खैरागढ़ विधानसभा :- आज जालबांधा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विशाल आमसभा को संबोधित किया और इस दौरान प्रियंका गांधी ने घोषणाओं की बौछार लगा दिये मंच में ऐलान किया,
जिसमें सिलेंडर में ₹500 सब्सिडी, बिजली बिल 200 यूनिट तक फ्री, भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली ₹7000 की राशि को बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा,
स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़कर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दिया जाएगा, किसानों का कर्ज माफ, स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ, 17 लाख परिवारों को आवास, स्कूल से लेकर कॉलेज तक मुक्त शिक्षा, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री द्वारा विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज, परिवार को विशेष सहयोग छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए घोषणाएं किए !
विशाल सभा आयोजित कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रवींद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, अरुण वोरा, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.