एसपी विजय अग्रवाल ने मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजा
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पुलिस लाइन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा पारंपरिक तरीके से शस्त्रों का विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया गया। इसके लिये पुलिस लाईन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी , पुलिस लाईन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित समय पर पहुंचने के साथ ही विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके अलावा मंत्रोचारण के बीच हवन भी किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके साथ ही जांजगीर चांपा पुलिस आमजनो को न्याय दिलाने में सहयोगी बन पाये इसकी कामना कर शस्त्र पूजन पश्चात पुलिस अधिकारियों ने हवाई फायर किये। पुलिस अधिकारियों द्वारा हवन और पूजा अर्चना कर जिले और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहने के लिये प्रार्थना की गई। हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के अवसर पर परम्परागत ढंग से पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाल कर पूजा-अर्चना की गई एवं पूजा पश्चात हथियारों को शस्त्रागार में सुरक्षित रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजयादशमी पर्व के मौक़े पर पुलिस शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है , विजयादशमी का पर्व हमें बेहतर मार्ग का अनुसरण कर असत्य पर सत्य की जीत के मायने बताती हैं।एसपी अग्रवाल ने कहा जांजगीर चांपा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है। शस्त्र पूजन के संबंध में किंवदंती के अनुसार भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाये। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुये शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के सभी थाना चौकियों में थाना प्रभारियों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। उपरोक्त पूजा कार्यक्रम में अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , श्रीमती सविता दास वैष्णव उप पुलिस अधीक्षक अजाक , यदुमणि सिदार एसडीओपी चांपा , विजय पैकरा डीएसपी मुख्यालय , प्रदीप सोरी एसडीओपी जांजगीर , प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक , राजेंद्र श्रीवास्तव स्टेनो , प्रवीण राजपूत सायबर प्रभारी , अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर , सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.