शक्ति प्रदर्शन के साथ मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची (भूतपूर्व फौजी) ने भरा नामांकन पत्र.
प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट:
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही (अनुसूचित जनजाति) के लिए आज नाम निर्देशन के पांचवे दिन 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिए और 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा किए। नाम निर्देशन फॉर्म लेने वाले अभ्यर्थियों में निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राम दयाल एवं श्री गजरूप सिंह, जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से श्री गुलाब सिंह राज, राष्ट्रवादी कॉग्रेस पार्टी से श्री गुलाब सिंह और आम आदमी पार्टी से श्री जय सिंह शामिल है।
रिटर्निंग ऑफिसर के पास नाम निर्देशन फार्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. कृष्ण कुमार ध्रुव, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से सुश्री रितु पेन्द्राम शामिल है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की तिथि 2 नवंबर निर्धारित है। जिले में मतदान 17 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.