Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 3, 2023

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की रखी मांग कहा-हवाई सेवा के संचालन में क्षतिपूर्ति के लिए देंगे राशि

 मुख्यमंत्री ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की रखी मांग


कहा-हवाई सेवा के संचालन में क्षतिपूर्ति के लिए देंगे राशि


सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।


रायपुर-मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से नियमित हवाई सेवाएं राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य बड़े शहरों के लिए उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा एवं क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हाल ही में कहा कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू की जाए और इसके संचालन में होने वाली क्षतिपूर्ति देने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि बस्तर देश की राजधानी से सीधे हवाई मार्ग से जुड़े तो इस क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़े और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।   

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad