रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
जोगी कांग्रेस की उमा पुरैना सहित अन्य ने किया कांग्रेस प्रवेश
खरोरा:-धरसिंवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलदारसिवनी निवासी जोगी कांग्रेस की गुलाबी गैंग की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा पुरैना सहित हजारों लोगों ने आज कांग्रेस प्रवेश किया।
सभी को धरसीवा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया। उनके साथ पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, छेत्र के कुछ अन्य जनप्रतिनिधियो सहित हजारों लोगों ने आज कांग्रेस प्रवेश किया। खासकर हजारों की संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।
कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा से हजारों की संख्या में यूके नवप्रवेशी कांग्रेसियों को मिलजुलकर व गीले शिकवे दूर कर कांग्रेस के मजबूती के लिए काम करने आव्हान किया, उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा किए जा रहे जनहिताइशी कार्यों को घर घर बताकर कांग्रेस के हाथ को और अधिक मजबूत बनाने कहा।उन्होंने कहा की कांग्रेस में सभी लोगो का सम्मान किया जायेगा।
खरोरा में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को कांग्रेस प्रवेश दिलाया गया।
साथ ही उमा पूरैना ने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक, प्रभारी नारायण कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मनवा कुर्मी छत्रीय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, अरविंद देवांगन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी व नागरिक उपस्थित हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.