गौमुखी सेवा धाम के शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर डीडासराई द्वारा कलश यात्रा
कोरबा- जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र देवपहरी में स्थित गौमुखी सेवा धाम आश्रम में शारदीय नवरात्रि पर्व में इस बार 436 कलश स्थापना किया गया जिसमे दूर दूर के श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश स्थापना किया गया है,इस कार्यक्रम में ज्योति कलश भवन में दर्जनों पंडों के देखरेख में नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है इस प्रकार से शुरू से अंतिम दिन 40 गांवों के अंर्तगत कलश यात्रा आते हैं जिसका धूमधाम से स्वागत किया जाता है इसी कड़ी में आज 17अक्टूबर को डीडा सराई और डीडापाठ के मातृ शक्तियों के द्वारा कलश यात्रा पैदल चलकर देवपहरी हिंगलाज भवन में अर्पित किया गया ।कार्यक्रम के अंतिम में विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है जिसमे सभी दिशाओ से आए हुए भक्तगण द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य यजमान डीडासराई से ईश्वर सिंह राठिया एवम धर्म पत्नी माता की सेवा दे रहे हैं।
सी एन आई न्यूज कोरबा छत्तीसगढ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.