CNI NEWS खबर का असर
क्विक ट्रेड फाइनेंशियल फ्रॉड के मुख्य आरोपी पर एफआईआर दर्ज
सीएन आई न्यूज से राजू मंडावी की रिपोर्ट
सड़क चिरचारी -=विगत दिनों राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में करोड़ों के फाइनेंशियल फ्रॉड का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है जिसपर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा संज्ञान लेते हुए छुरिया पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने आदेश किया गया।छुरिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुशील साहू उर्फ शुभेलाल साहू व अन्य पर आईपीसी की धारा 34,406,420 लगाकर अपराध दर्ज किया । ज्ञात हो कि क्विक ट्रेड फाइनेंशियल फ्रॉड में छुरिया क्षेत्र के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यो में लगभग 100 करोड़ के घपले का अनुमान लगाया जा रहा है चूंकि सुशील साहू जो मुख्य आरोपी है वह अभी फरार बताया जा रहा है।सुशील साहू के गिरफ्तार होने पर फाइनेंशियल फ्रॉड के इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस की भूमिका संदिग्ध सहायक आरोपियों को बनाया आवेदक
छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुशासन एवं कानून की सरकार है।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल देश के एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री है जो चिटफंड,फाइनेंशियल फ्रॉड, व घोटाले के आरोपियों को सजा दिलाकर आम लोगो के रकम को वापस दिलाने का कार्य किये है।राजनांदगांव पुलिस कप्तान भी प्रदेश के मुखिया के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने छुरिया पुलिस को आदेश किया गया था किंतु छुरिया पुलिस मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक के सुशासन को पलीता लगाते हुए सहायक आरोपियों से साठगांठ कर उन्हे ही आवेदक बना दिया । यहां यह जानना जरूरी है कि 2 सितंबर को पीड़ित आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं 5 सितंबर को थाना प्रभारी छुरिया के समक्ष आवेदन दिया गया था जिसमे सुशील साहू,भोजराम साहू,लखन साहू, एवम् श्रवण साहू के खिलाफ शिकायत की गई थी।आवेदन में प्रथम दृष्टया सुशील साहू मुख्य आरोपी एवं अन्य सहायक आरोपी के तौर पर स्पष्ट नजर आ रहे थे किंतु छुरिया पुलिस ने सुशील साहू को ही आरोपी बनाकर अन्य आरोपियों को आवेदक बना दिया गया जबकि 2 सितंबर व 5 सितंबर 2023 के शिकायत आवेदन पर कार्यवाही छोड़कर 4 अक्टूबर 2023 को सहायक आरोपियों द्वारा स्वयं के बचाव हेतु दिए गए आवेदन पर पहले एफआईआर दर्ज कर दिया गया।जिसमे पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है?ज्ञात सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी सुशील साहू व अन्य आरोपियों के मध्य लगातार मोबाइल से बाते होती है एवम् सहायक आरोपियों को सुशील के छुपे होने का ठिकाना भी मालूम है।?
सहायक आरोपियों पर कार्यवाही न होने से पीड़ित पक्ष नाराज,मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी
छुरिया पुलिस द्वारा 2 एवम् 5 सितंबर 2023 के आवेदन पर एफआईआर दर्ज न कर 4 अक्टूबर 2023 को सहायक आरोपियों के आवेदन पर सुशील साहू व अन्य के उपर एफआईआर दर्ज करने व सहायक आरोपियों को बचाने का कार्य किया गया है जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है । पीड़ित पक्ष का कहना है की छुरिया पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता लेते हुए यदि आरोपियों व उनके परिजनों के बैंक खाते,मोबाइल,कॉल डिटेल्स, लैपटॉप ,विगत 1 वर्ष के भीतर खरीदी गई प्रॉपर्टी ,गोल्ड,एवम् विलासिता सामग्री की जांच की जाए तो सारे आर्थिक अपराध सामने आ जायेंगे साथ ही यह भी बताया गया की सुशील साहू के सहायक आरोपी यदि पीड़ित थे तो उनके द्वारा पहले शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जाना था किंतु पीड़ित आवेदकों के आवेदन पर कार्यवाही के डर से आरोपियों द्वारा स्वयं के बचाव हेतु यह शिकायत आवेदन किया गया।पीड़ित पक्ष द्वारा करोड़ों के फाइनेंशियल फ्रॉड पर मुख्यमंत्री,गृहमंत्री,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के समक्ष शिकायत की जानी है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खुज्जी विधानसभा व प्रदेश के अन्य विधानसभा के लिए विपक्ष को बहुत बड़ा मुद्दा भी मिल चुका है।अब देखना यह है कि पुलिस कप्तान इस पर क्या कार्यवाही करते है?
क्विक ट्रेड टुडे संचालक सुशील साहू उर्फ सुबेलाल साहू पर एफआईआर दर्ज की गई है।जांच के बाद अन्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी
नवीन कुमार इक्का
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी छुरिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.