Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 20, 2023

ओपीएस की मांग को लेकर देश भर के सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन 22 नवंबर को दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भी शामिल होंगे प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे

 ओपीएस की मांग को लेकर देश भर के सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन 22 नवंबर को दिल्ली में



छत्तीसगढ़ से भी शामिल होंगे प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे 


रायपुर छत्तीसगढ़। बी एम एस के अनुषांगिक संगठन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आव्हान पर देश भर से केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारी आगामी 22 नवंबर को जंतर मंतर नईदिल्ली में एकत्रित जोकर पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग को लेकर रैली कर जंगी प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देंगे।इस प्रदर्शन में रेलवे, प्रतिरक्षा, पोस्टल, स्वायत्तशासी, केंद्र व राज्य के शासकीय कर्मचारी अपने अपने महासंघ के नेतृत्व में शामिल होंगे।  छत्तीसगढ़ से भी भारी संख्या आंदोलन में शामिल होने आज और कल विभिन्न साधनों से रवाना होंगे।उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने दी है।

         जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी तथा प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने आगे बताया है कि पुरानी पेंशन योजना, सी सी एस पेंशन नियम 1972 के तहत देश भर लागू करने की मांग लेकर यह राष्ट्र व्यापी आंदोलन कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जायेगा। नए पेंशन योजना (एनपीएस) से कर्मचारी परेशान हैं। रिटायर होने पर मिलने वाली पेंशन से घर परिवार के साथ जीवन यापन में कठिनाई हो रहा है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब जैसे कुछ राज्यों ने ओपीएस लागू करने का प्रयास किया है,परंतु वह दिखावा बनकर रह गया है। राज्य सरकार असहाय की स्थिति में है। इसलिए देशभर में ओपीएस लागू करने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि देश भर में कर्मचारियों का भला हो सके।


ए के चेलक

9826135644

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad