Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 29, 2023

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही।

 यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही।



विपिन कुमार शर्मा की रिपोर्ट


बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात माह 2023 के दृष्टिगत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर जागरुक एवं शिक्षित करने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उसके पश्चात यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से संयमित एवं कठोर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को समस्त प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बिना हेलमेट,तीन सवारी दो पहिया वाहन चलाना,चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना,मदिरा,मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन चलाना,विहित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना, सीट बेल्ट धारण न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना,मोटर वाहनों पर जाति,पद सूचक आदि स्टीकर, राँग साइड वाहन चलाना,नियम विरुद्ध ई-रिक्शा चलाना आदि चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कठोर चालानी कार्यवाहियां की गयी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad