Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 18, 2023

कलेक्टर एल्मा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समेत सुरक्षा बल और मतदाताओं को दी बधाई

 कलेक्टर एल्मा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समेत सुरक्षा बल और मतदाताओं को दी बधाई



रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा  ज़िले की तीनों विधानसभा  में मतदान का प्रतिशत 79.51  रहा। पिछले विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 77.92 था। इस बार के मतदान के प्रतिशत में 1.59 की  बढ़ौतरी हुई है। तीनों  विधानसभा क्षेत्र में कुल 870 मतदान केन्द्र है। इनमें से 123 मतदान केन्द्र दुर्ग ज़िले की धमधा तहसील में आते है।  


जिलाधीक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  पी.एस.एल्मा ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस बल, के साथ ही स्काउट गाइट के विद्यार्थियों और मतदाताओं समेत आम नागरिकों को बधाई दी।


 कलेक्टर  द्वारा जारी संदेश में कहा कि मतदाताओं ने बे-खोफ होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदाताओं को विभिन्न रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने में समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, स्कूल-कॉलेज के बच्चों, अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस सुरक्षा बल महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसकेे लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।


उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता में महिलाओं ने भी अपनी महत्ती भूमिका निभाई है, वे भी बधाई की पात्र है। उन्होंने जिले के 30 संगवारी मतदान केन्द्रों के सफल संचालन के लिए महिला दल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन इन केन्द्रों में महिला कर्मचारियों ने मतदान केन्द्र की अच्छे से बागडोर संभाली है। 


इसके साथ ही एक-एक दिव्यांग और युवा मतदान केंद्र में  शांति पूर्वक निर्वाचन के लिए मतदान दल को भी बधाई दी। 

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-जवानों का शुक्रिया अदा करते हुए बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad