Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 13, 2023

शांति सरोवर मे हितेंद्र ने श्री लक्ष्मी की अद्भुत रंगोली बनाई

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा


शांति सरोवर मे हितेंद्र ने श्री लक्ष्मी की अद्भुत रंगोली बनाई :


        खरोरा:--

केशला निवासी अलराउंडर कलाकार ब्रह्माकुमार हितेंद्र ने इस दिवाली के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित शांति सरोवर प्रांगण मे माता श्री लक्ष्मी जी की बहुत ही आकर्षक रियालिस्टि रंगोली मुख्य राज्योगिनी बीके सविता दीदी के निर्देशन मे बनाई गई है। इस रंगोली मे श्री लक्ष्मी जी को दीप प्रज्ज्वलित करते हुए व अनेको रतन जड़ीत आभूषण से सुसज्जित है, जो इस रंगोली मे स्वर्णिम छटा बिखेर रही है। जिनका मुख कमल रूहानियत से परिपूर्ण नैन व आभा युक्त, मनमोहक है।  रंगोली को देखकर ऐसा अनुभव होता है, मानो स्वयम मा लक्ष्मी द्वार पर दीप लेकर भारत वासियों को पुनः उस स्वर्णिम दुनिया मे चलने की प्रेरणा दे रही हो।


      यह रंगोली शांति सरोवर मे जन सामान्य नागरिको के लिए  प्रदर्शनी रखी गई है जिसका दर्शन लाभ हर एक व्यक्ति ले सकता है। 


स्वर्णिम भारत थीम 


  इस रंगोली का थीम "स्वर्णिम भारत " है,  जो आने वाले नये उभरते भारत अर्थात रामराज के स्वर्णिम स्वप्न को यह रंगोली साकार स्वरूप दे रही है।  जिसमे आने वाली ऐसी स्वर्णिम समय " सतयुग "  जहा सब जगह सुख, शांति व वैभव से परिपूर्ण सम्राज्य होगी, जहा हर नर नारायण के समान व नारी लक्ष्मी सदृश्य सुशोभित होगी। श्री लक्ष्मी जी इस रंगोली के माध्यम से ज्ञान ज्योति से  सभी को गुणो मे अपने समान बनने की प्रेरणा दे रही है। 


96 वर्ग फीट  और 60 घंटे :


          हितेंद्र  के अनुसार इस रंगोली को बनाने मे अनेको रंग के शेड्स का उपयोग किया है, जिससे यह रियालिस्टिक थ्री डी  तस्वीर दिखाई दे रही है । जिसमे रंगोली की लंबाई 12 फिट और  8 फिट चौडी है। जिसे बनाने मे 60 घंटे के समय के साथ - साथ 50 किलो रंग का उपयोग किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad