तुलसी विवाह 2023
भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह कर पूरी की गई विवाह की रस्म।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -हिन्दू धर्म के अनुसार हर साल देव उठनी एकादशी कि धार्मिक महत्ता को माना जाता है।
इस दिन भगवान श्रीविष्णु अपनी चार माह की योग निद्रा से जागते हैं ।
एकादशी कि इस तिथि से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।
आज राजधानी रायपुर के देवालयों सहित घरों में लोगों ने तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह विधि-विधान से किया ।
मान्यता है कि ऐसा करनेसे दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से कटता हैं और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है।
तुलसी विवाह पर गन्ने का मंडप बनाकर माता तुलसी का सोलह श्रृंगार कि सामग्री अर्पित कर भगवान शालिग्राम के साथ विवाह की रस्मों को पूरा किया ।
माता तुलसी को लाल चुनरी चढा़ई।
माता तुलसी से सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करी।
मान्यता है कि सायंकाल में तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाने से जीवन की आने वाली अड़चनों से मुक्ति मिलती है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.