Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 20, 2023

25 दिसम्बर को किसानों को मिलेगी दो वर्ष के बोनस की राशि जिले के किसानों को 232 करोड़ से ज्यादा राशि का होगा भुगतान

 25 दिसम्बर को किसानों को मिलेगी दो वर्ष के बोनस की राशि


जिले के किसानों को 232 करोड़ से ज्यादा राशि का होगा भुगतान


 रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा आगामी 25 दिसम्बर को खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस का वितरण किया जायेगा। जिले के किसानों को 233 करोड़ 21 लाख 66 हजार रूपये के बोनस का भुगतान किया जायेगा। किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे। खरीफ वर्ष 2014-15 के 71620 किसानों को 112 करोड़ 97 लाख 51 हजार रूपये और खरीफ वर्ष 2015-16 के 72134 किसान बोनस से लाभान्वित होंगे। इन्हें 119 करोड़ 24 लाख 15 हजार रूपये का भुगतान होगा। किसानों को बोनस राशि 300 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगी।

आज छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से  ली गयी बैठक में कलेक्टरों से सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नई राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे पूरी गंभीरता से लें । उन्होंने कहा कि हर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बोनस प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी कर ली, जाये। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम को वर्चुअल सम्बोधित संभावित है। इस दिन सहकारी केन्द्रीय बैंक खुले रखने के निर्देश दिये गये। ताकि किसान बोनस राशि का बैंक से उसी दिन आहरण करना चाहे तो कर सकते है। मुख्य सचिव  जैन ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के भी निर्देश दिये। इस दिन स्वच्छता अभियान साफ-सफाई के निर्देश दिये ।

कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने संबंधित अधिकारियों को मंच, बैनर, आमंत्रण पत्र, सहित सभी व्यवस्था समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन और सभी सहकारी समितियों में लाईव कार्यक्रम की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल चौक की साफ-सफाई भी कर ली जाये। 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की नियमानुसार पोर्टल में एंट्री करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, जिला खाद्य अधिकारी  नीतीश त्रिवेदी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  चिन्ताराम रावटे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad