सिखों के सहयोग के बिना सनातन धर्म की कल्पना संभव नहीं डॉक्टर संपत अग्रवाल विधायक बसना।
विधायक बसना डॉक्टर संपत अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर पिथौरा के गुरु सिंह सभा में कहा कि सिखों के सहयोग की बिना सनातन धर्म की कल्पना नहीं की जा सकती। गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्र जिन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया और आस्था को बचाने के लिए अपने प्राणों की न्योछावर कर दिए 26 दिसंबर को जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहीदी दिवस है
जिन्हें मुस्लिम शासक ने जिंदा दीवाल पर चुनवा दिए थे। ऐसे महान वीर बालक अनुकरणीय गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने के लिए घोषणा की है। इस अवसर पर पिथौरा गुरुद्वारा के ज्ञानी हरपाल सिंह रजिंदर खानुजा हरजिंदर सिंह पप्पू यशवंत छाबड़ा जी त्रिलोक अजमानी जसवीर अजमानी नरेश सिंघल जी विक्की सलूजा स्वप्निल तिवारी राजेश गोयल संजय गोयल मन्नू ठाकुर सिख समाज व अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.