भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस पर काव्यांजलि, संगोष्ठी का आयोजन हुआ
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर - पं.दीनदयाल उपाध्याय आंडोटोरियम ,रायपुर में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस पर काव्यांजलि, संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ के निर्माता स्व.अटल जी के सपनों को साकार करने का काम हमारी सरकार करेगी ।
प्रदेश में सरकार उनके सपनों को पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्पित है ।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता बलदेव भाई शर्मा, कुलपति प्रो. कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय नेअटल जी के व्यक्तित्व का वर्णन किया ।
कांव्यांजली और संगोष्ठी में शामिल हुए कवि पद्मश्री डां. सुरेन्द्र दुबे, रामानंद त्रिपाठी, किशोर तिवारी और सुश्री अन्नपूर्णा पवार ने कविता पाठ किया ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, विधायक मोती लाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पार्षद, सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.